औद्योगिक नगरी के जय बालाजी द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन

औद्योगिक नगरी के जय बालाजी द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन

दुर्गापुर (अमन राय ):जय बालाजी ग्रुप द्वारा पूर्व घोषित 10K एवं 5K मैराथन दुर्गापुर के गांधी मोड़ मैदान में आगामी 17 दिसंबर होने जा रहा है.बालाजी ग्रुप द्वारा एक प्रेस वार्ता के दौरान इस मैराथन की पूरी रूपरेखा विस्तार से बताई गई.जय बालाजी ग्रुप द्वारा दुर्गापुर में दूसरे वर्ष यह मैराथन आयोजित किया जा रहा है.शिल्पांचल के धावको में इस मैराथन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है. इस बार मैराथन में महिलाओं एवं बच्चों के लिए भी 2 K दौड़ रखी गई है.इसमें हिस्सा लेने वाले महिलाएं एवं बच्चों में भी उत्सुकता देखी जा रही है.माना जा रहा है लगभग 5000 धावक इस बार इस हिस्सा लेंगे. इस विषय में कंपनी के HR आलोक पांडे, ने 10kएवं 5K मैराथन की रूपरेखा एवं भाग लेने के नियमों के विषय में जानकारी दिए. उन्होंने बताया इस बार के मैराथन मे भी लोगों का बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. हमें उम्मीद है चार हजार से ज्यादा धावक हिस्सा लेंगे. इस बार का मुख्य आकर्षण महिलाओं के लिए साड़ी रन एवं बच्चों के लिए किड रन है. इसके साथ-साथ बंगाल की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका सरकार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे. प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जय बालाजी ग्रुप के निशांत माहेश्वरी एवं श्रद्धा मेहता आदि उपस्थित थे.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1